उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक

बलिया(संजय कुमार तिवारी): आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली। विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में पूछताछ की।

Advertisements
Ad 1

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश मिल रहे हैं, उसको प्राथमिकता पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। थाना प्रभारियों को पाबंदी आदि शांति व्यवस्था से से संबंधित तैयारी पूरी कर लेने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सभी एसडीएम, सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

error: