बिहार

भरगामा में जिलास्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत मंगलवार चरैया के खेल मैदान में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा जिलास्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश चंद्र झा,पूर्व मुखिया फूल कुमार मिश्र,मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी,रंजीत मिश्रा,संतोष सुराना ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है।

Advertisements
Ad 1

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेशचंद्र झा ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। प्रयोगिता में स्थानीय दो टीमों का चयन किया गया। एक मंगलवार टीम एक चरैया टीम थी। जिसमें चरैया टीम के कप्तान संजीत कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी मंगलवार टीम के ऊपर एक पॉइंट लेकर जीत अर्जित की। मौके पर अशोक झा,बिजली सिंह,भीम कुमार,संजीत कुमार,सन्नी बर्मा,अजय बर्मा,समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: