वैशाली(न्यूज क्राइम 24): बिहार के वैशाली में दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरे ने एक्सिस बैंक से 1 करोड़ 16लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। बताया जाता है कि बाईक सवार चार की संख्या में लुटेरे हथियार से लैस होकर ग्राहक बनकर बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक के अंदर बैंक कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर 01 करोड़ से अधिक रुपये बैग में भरकर मौके से फरार हो गया है। फायरिंग करते अपराधी आराम से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस की गस्ती नहीं रहने से अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। घटना वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के तीनपुलवा चौक की है।
घटना की सूचना मिलते ही आइजी पंकज सिन्हा, वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार, सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश सिंह कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंचे। आईजी पंकज सिन्हा ने बताया कि एक करोड़ के आसपास लूट हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चार लुटेरे बैंक के अंदर गए थे एक बाहर रेकी कर रहा था सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है। FSL की टीम बैंक में जांच पड़ताल कर रही है। वही बैंक के अंदर अपराधियों की लूटपाट की करतूत CCTV कैमरा में कैद हो गया है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी, लूट हुए रूपये की खुलासा कर दिया जाएगा।
