फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के खगौल से राष्ट्रीय सहारा व हिंदुस्तान अखबार में दैनिक संवाददाता के रूप में समाचार संकलन करने वाला पत्रकार विशाल कुमार प्रेम प्रसंग में अपनी गर्लफ्रेंड कथित जदयू नेत्री वंदना सिंह के कहने पर कनपटी में पिस्टल से गोली मार ली। यह वारदात खगौल के गाड़ी खाना स्थित पत्रकार विशाल सिंह के अपने घर में हुई है । गोली की आवाज सुनते ही परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिवार वालों की मदद से घायल अवस्था में पत्रकार को इलाज के लिए दानापुर के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में पत्रकार विशाल ने दम तोड़ दिया।
युवा पत्रकार की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आनन-फानन में पटना खगौल दानापुर मनेर फुलवारी के दर्जनों की संख्या में पत्रकार अस्पताल पहुंचे । वही खगोल व दानापुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पत्रकार विशाल ने खुद को गोली मारने से पहले एक लंबा चौड़ा सुसाइड नोट भी लिखा है पुलिस अधिकारी उसके सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं। वह खगोल के युवा पत्रकार विशाल की मौत के बाद हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक जताया है। पूरे पत्रकार जगत और खगोल एवं राजनीति क्षेत्र के लोगों के यकीन नहीं हो रहा है की हर समय अपनी मनमोहक मुस्कान से सब लोग को हंसाने वाला युवा पत्रकार विशाल अब हमारे बीच नहीं रहा।
बताया जाता है कि खगौल का पत्रकार विशाल कुमार का एक जदयू नेत्री वंदना सिंह से साथ अफेयर चल रहा था। पत्रकार के घर वाले और दोस्त भी बराबर उसे इस रिश्ते से अलग हटने को कह रहे थे लेकिन वह जदयू नेत्री सह गर्लफ्रैंड के चंगुल से खुद को आजाद नही कर सका और एक दिन ऐसा भी आया कि जब उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि वह अपने घर पर अपनी मां के साथ मौजूद है और उसे दम है तो अपने सुसाइड का खबर मुझे टीवी पर अभी दिखाएं। इतना सुनने के बाद आवेश में आकर पत्रकार ने अपने पास रहे एक पिस्टल से कनपटी में सटाकर गोली मार ली। गोली उसके दिमाग को चीरते हुए कई महत्वपूर्ण हिस्सों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बुरी तरह जख्मी पत्रकार विशाल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक देख आइजीआइएमएस में रेफर किया गया। आईजीआईएमएस में देर शाम इलाज के दौरान पत्रकार विशाल की मौत हो गई।
इस मामले में उसके परिवार वाले और कोई भी इलाके के पत्रकार कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं । स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए आखिर किन परिस्थितियों और तनाव में आकर पत्रकार को खुद को गोली मारकर सुसाइड करना पड़ा। पत्रकारिता जगत के लोगों का कहना है कि आवेश में आकर और प्रेम प्रसंग के मामलों में आकर एक पत्रकार को ऐसी घटना से खुद को परहेज करना चाहिए। वही कुछ पत्रकारों का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड व उसके परिवार वाले पत्रकार विशाल पर कई तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे थे और उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते ही उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। बहरहाल अब पूरा मामला पुलिस के जांच पर टिका हुआ है पुलिस के अधिकारी इस मामले में अनुसंधान के बाद ही सही सही बात का पता लगा पाएंगे कि पूरी घटना किस तरह घटित हुई।
