गया, अजीत। बुधवार को अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर कई राज्यों से होकर साईकिल यात्रा बिहार में गया पहुंचा. जहाँ साईकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया.
जानकारी के मुताबिक दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को गया कॉलेज गया के समीप मैनपुरी इटावा उत्तर प्रदेश के युवा साथिया अभिषेक यादव ने संपूर्ण भारत साइकिल यात्रा के द्वारा 13 राज्यों के यथा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र उड़ीसा बंगाल झारखंड होकर बिहार पहुंचा. इसमें शामिल युवा अहीर रेजिमेंट हक है हमारा का नारा के साथ भारत भ्रमण पर निकला है.यह यात्रा भारत सरकार और सभी यादव समुदाय के नौजवानों को या प्रेरणा दे रहा है कि अहीर रेजीमेंट का गठन हो।
जवाहर निराला यादव,अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नेता ने बताया की डॉक्टर विनोद कुमार यादवेंद्र पूर्व विधायक कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई बिहार तथा जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद यादव के नेतृत्व में साईकिल यात्रा पर निकले अभिषेक यादव का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। वे रात्रि विश्राम जिला अध्यक्ष रामश्रय प्रसाद यादव के अगुवाई में रात्रि विश्राम गया में करेंगे.कल वह दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को मगध विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत करते हुए बोधगया का परिवहन करने की योजना बनाई है. तत्पश्चात में 6 सितंबर को गया से पटना के लिए मुख्य मार्ग से रवाना होंगे. अहीर रेजिमेंट गठन होकर रहेगा होकर रहेगा। जय यादव जय माधव के नारे से युवाओं में जोश भरने का काम अभिषेक यादव कर रहें हैं.
