बिहार

सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुंदर नाथ धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़

अररिया, रंजीत ठाकुर कुर्साकांटा में सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों और मंदिरों में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही भोलेनाथ को जलाभिषेक करने को लेकर जुटने लगे थे। श्रद्धालु शिव गंगा से जल भरकर फूल, जल, बेलपत्र, गाय का दूध आदि लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव, बम बम भोले, जय महादेव आदि के जयकारे लगाए।

Advertisements
Ad 1

जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायामान होता रहा इसके बाद श्रद्धालु ने माता पार्वती और नंदी महाराज की पूजा अर्चना की। मंदिर कमेटी के सदस्य प्रणब गुप्ता एचके सिंह ने बताया कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सावन की पहली सोमवारी को लेकर जलाभिषेक किया।भोलेनाथ को जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि भोलेनाथ भोले दानी है सच्ची मन से जो भी कामना की जाती है। वह अवश्य पूर्ण करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त दुरुस्त दिखे।वहीं कुआडी़ थाना अध्यक्ष सदलबल के साथ ड्यूटी पर तैनात थे।

Related posts

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

जब मां सुरक्षित, तभी सृष्टि सुरक्षित : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में सुरक्षित मातृत्व पर जागरूकता का बड़ा अभियान

error: