उत्तरप्रदेश

करोड़ों ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

गाज़ियाबाद: सोशल मीडिया साइट्स पर अगर आपके पास अनजान लड़कियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए और पोर्न चैट या न्यूड वीडियो कॉल का ऑफर मिले तो सतर्क हो जाएं। आप हनी ट्रैप के शिकार भी हो सकते हैं। गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को ऐसे ही गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं फोन पर पहले अश्लील बात कर लोगों को फंसाती थीं, फिर उनके न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हुए उनसे रुपये वसूलती थीं। लोग भी शर्म की वजह से किसी से इस बारे में नहीं बता पाते थे। इसी बात का फायदा इस गिरोह के लोग उठाते थे।

नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार और साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार की टीम ने यह गैंग पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी योगेश गौतम निवासी मरियम नगर नंदग्राम, उसकी पत्नी सपना सहित निकिता निवासी सिहानी गेट, निधि निवासी कोतवाली और प्रिया निवासी प्रेमनगर कोतवाली गाजियाबाद हैं। इनके कब्जे से कई वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। आरोपी धीरे-धीरे अपने शिकारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

गैंग बनाकर दो साल में 500 लोगों से 20 करोड़ ठगे
युवक और युवती में दिल्ली यूनिवर्सिटी डीयू में पढ़ाई के दौरान प्यार हुआ और फिर शादी कर हनीट्रैप गैंग बना लिया। तीन साल में 500 लोगों को ब्लैकमेल कर करीब 20 करोड़ रुपये ठगने वाले इस गैंग का खुलासा करते हुए साइबर सेल ने दंपती समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नंदग्राम के मरियम नगर घूकना निवासी योगेश गौतम और उसकी पत्नी सपना राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी सोसायटी में किराए के फ्लैट में ठगी का धंधा चला रहे थे।

एसपी सिटी ने बताया कि गैग संचालक दंपती के अलावा सिहानी गेट के जटवाड़ा सिहानी गेट निवासी निकिता, नगर कोतवाली के जस्सीपुरा निवासी निधि और प्रेमनगर निवासी प्रिया को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों युवतियां लोगों को अश्लील वीडियो कॉल करती थीं। स्क्रीन रिकॉर्डर एप से वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थीं। आरोपी पति-पत्नी तीनों लड़कियों को नौकरी पर रखकर हनीट्रैप गैंग चला रहे थे। इसकी एवज में उन्हें हर महीने 25-25 हजार रुपये सैलरी दी जाती थी।न्यूज़ साभार

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: