बिहार

अखिल भारतीय “कुर्मी समागम सह चेतना शिविर” के सफलतापूर्वक आयोजन पर बधाई

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) संपतचक प्रखंड अंतर्गत भोगीपुर निवासी सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सम्मान विभूषित वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव बाबू ने विगत दिवस राजगीर नालंदा मे आयोजित अखिल भारतीय “कुर्मी समागम सह चेतना शिविर” के सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन पर आयोजन मंडल को कोटी-कोटी बधाई दी है.
सुखदेव बाबू ने आयोजन मंडल के प्रमुख ई0 अनिल कुमार को पत्र लिखकर शिविर से निकले कुछ मुद्दो को लगातार जिला, प्रखंड, पंचायत व गांव-गांव तक ले जाने की जरूरत है

Advertisements
Ad 1

जिससे आम जनमानस मे इस कुरीति के खिलाफ जागरूक आ सके.विशेषकर तिलक-दहेज एवं आडंबरपूर्ण श्राद्ध का बहिष्कार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा किया स्वागत योग्य कदम है. इस आडंबरपूर्ण सामाजिक व्यवस्था मे 5% अमीर लोग शाही अंदाज मे शादियां और श्राद्ध करते हैं लेकिन उनके पीछे चलने की कोशिश मे 95% मध्यमवर्गीय व सामान्य गरीब परिवार कर्ज-उधार लेकर व जमीन-जायदाद बेचकर समाज मे अपनी धाक व रुतबा दिखाने की कोशिश मे बुरी तरह फसता जा रहा है.”कुर्मी समागम सह चेतना शिविर” मे उठाये गये इस मुद्दे किसी जाति विशेष के लिए नही बल्कि जाति-धर्म से उपर तमाम सर्वसमाज को प्रभावित कर रहा है.

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: