बिहार

बार कॉउन्सिल के को चैयरमैन के निधन पर शोक सभा आयोजित

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आज अनुमंडल न्यायालय के परिसर में बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य सह चैयरमेन शशि शेखर किशोर जी के कोविड़ के कारण हुई आसमयिक निधन की ख़बर सुनते ही बार एवम एडवोकेट एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यो से अपने को अलग रखते हुए संयुक्त रूप से शोक सभा का आयोजित की गई। इस शोक सभा मे उभय संघ के अधिवक्तगण ने सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने को दो गज की दूरी रखकर शोकसभा में भाग लिया, इस मौके पर अधिवक्तागणों ने शशि शेखर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी निधन को काफ़ी दुःखद बताया , श्री शशि की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की, इस शोक सभा की अध्यक्षता एडवोकेट एसोसिएशन के अध्य्क्ष अनिल सिन्हा ने की। इस मौके पर इस शोक सभा में दर्जनों अधिवक्ता ने श्री शशि शेखर किशोर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके असामयिक निधन को अपूरणीय छति बतलाया, उनके जाने से हमनें एक अच्छे साथी और विद्वान युवा कर्मठ अधिवक्ता को खो दिया हैं वे पटना हाईकोर्ट में प्रख्यात विद्वान अधिवक्ता थे काफी मिलनसार और सच्चे जिंदादिल इंसान थे, अनुमंडल न्यायालय फारबिसगंज में उनका काफी लगाव था और वे वैश्विक महामारी के चपेट में आने से वे अब हमारे बीच नहीं रहें उनकी याद हमेशा हमारे बीच रहेंगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव विभूतिकान्त झा, अनिल सिन्हा, सुरेश प्रसाद साह युवा अधिवक्ता राहुल रंजन, ,युगल किशोर घाड़ेवाल, दुर्गा प्रसाद साह, संजय साह राजेश वर्मा, राकेश कुमार दास,, बिनोद कुमार, तरुण सिन्हा , दीपक भारती,दिलीप वर्मा, राकेश देव,, विकाश नायक, ललन साह , सुबोध कुमार सुधाशु, सुनील विश्वास ,दयानन्द मंडल, विश्वजीत प्रसाद, फूलचंद यादव, , मुकेश कुमार, कौशल वर्मा, मो ईमरान, संजय साह, विकाश दास, चन्द्रानन्द दास गोविंद दास,कमालुद्दीन, , विजय निराला, मुसब्बिर आलम, के साथ अनुमंडल के कर्मी मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: