बिहार

महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी में एसडीओ के साथ आयोजित हुई समिति की बैठक

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी मुकेश रंजन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। समिति के पदाधिकारियों ने अनुमंडल अधिकारी को पत्र देकर देवाधिदेव की बारात से संबंधित तैयारियों से अवगत कराया। 1 मार्च – 22 को महाशिवरात्रि के मौके पर सिमली स्थित छोटी मंदिर से शिव की बारात निकलेगी जो मालसलामी, मारूफगंज, पूरब दरवाजा, हाजीगंज, झाऊगंज, सिटी चौक, खाजेकला, गुदरी बाजार, पश्चिम दरवाजा, सिटी कोर्ट होते हुए गाय घाट स्थित गौरी शंकर मंदिर तक जाएगी।अनुमंडलाधिकारी के साथ हुई बैठक में समिति के संयोजक राजेश साह, उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी, मंत्री विनय केसरी, पार्षद प्रतिनिधि अवधेश यादव, राकेश शर्मा आदि शामिल थे। समिति के संयोजक संयोजक राजेश शाह ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान शिव की बारात निकालने के साथ तैयारियों के अन्य मुद्दे पर अनुमंडलाधिकारी के साथ विस्तार से चर्चा हुई। समिति के लोगों ने शोभा यात्रा के लिए अनुमंडल प्रशासन से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। उल्लेखनीय है कि विगत 24 वर्षों से पटना सिटी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव पर आधारित झांकियां, भजन कीर्तन के मंडली आदि शामिल होती हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: