बिहार

टेंडर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) हाजीगंज स्थित टेंडर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नंद किशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें इंडिया वाले, सितारे जमीन पर, हर-हर महादेव, नन्हा मुन्ना राही, वंदे मातरम् सोल्जर गाना, भारत एक अनोखा रंग, तेरी मिट्टी, इतिहास का आइना, जलियांवाला बाग घटना, स्काई फोर्स, जयकारा साँग और संदेश आते हैं प्रमुख रहे।

Advertisements
Ad 1

जहाँ बच्चों के रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आनंदित किया, वहीं भारत-पाकिस्तान युद्ध और जलियांवाला बाग के मार्मिक मंचन ने उपस्थित जनों की आँखें नम कर दीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. रवि भार्गव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है और देश के लिए कुछ कर दिखाने की भावना को प्रोत्साहित करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जूली भार्गव ने सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए तन, मन और धन से सदैव तैयार रहने का आग्रह किया।कार्यक्रम की सफलता में शिक्षिकाओं आनंद, पम्मी, स्वीटी, रश्मि, स्वाति, श्रद्धा, प्राची, इशिका आदि का विशेष योगदान रहा।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: