बिहार

एम्स पटना के न्यूरोलॉजी विभाग में “स्वच्छता पखवाड़ा अभियान” का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना के न्यूरोलॉजी विभाग में “स्वच्छता पखवाड़ा अभियान” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार राय, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा प्रसाद तथा विभाग के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई. अभियान के अंतर्गत मरीजों और आमजन को स्वच्छता के महत्व, उसकी आवश्यकता और उसके नियमित पालन के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार राय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन, एक पखवाड़ा या एक वर्ष की सीमित गतिविधि नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करना चाहिए. स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह एक संस्कृति, एक जिम्मेदारी और एक जन आंदोलन है. स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की नींव स्वच्छता में ही निहित है और इसे सेवा भाव से जोड़कर देखने की आवश्यकता है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि जब हम अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखते हैं तो यह न केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश देता है. इस अवसर पर विभागीय टीम ने परिसर की साफ-सफाई की और मरीजों को स्वच्छ वातावरण में इलाज उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया। एम्स पटना प्रशासन ने भी इस अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल अस्पताल में बल्कि पूरे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलती है।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: