बिहार

चिपुरा मुखिया के बेटे ने पेनाल्टी गोल से टीम को बनाया चैंपियन

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के हार्डिंग पार्क के पास चल रहा अंतर स्कूली फुटबॉल टूर्नामेंट पीएसएफए ब्लू क्यूब्स 2023 के फाइनल मुकाबले में संपतचक के चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह के पुत्र ने पेनाल्टी शॉट से गोल लगाकर अपने टीम को चैंपियन बना दिया.

Advertisements
Ad 1

चिपुरा पंचायत मुखिया सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेटा आदर्श स्कूल की फुटबॉल टीम का कप्तान भी है . हार्डिंग पार्क के पास फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला था जिसमें उसके बेटे आदर्श के पेनाल्टी शॉट से गोल होने के चलते रोमांचक तरीके से उसकी टीम टर्फ एरीना चैंपियन बन गई. फाइनल मुकाबले में टर्फ एरीना बनाम पी एस एफ ए टीम उतरी थी . उन्होंने बताया कि कम उम्र में ही उनके बेटे के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार और संपत चक, चिपुरा पंचायत वासियों में खुशी का माहौल है.

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: