बिहार

कीचड़ व जल जमाव से होकर विद्यालय पहुंचते हैं बच्चे

पटना, अजीत राजधानी पटना से करीब लगभग 15 किलोमीटर पुनपुन प्रखंड के ग्राम राजघाट नवादा में मध्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित कच्ची रास्ता है। बेहरावां पंचायत के विभिन्न गांवों से लगभग सैकड़ो बच्चे मध्य विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजघाट नवादा में पढ़ने आते है। बरसात के दिनों में इस कच्ची रास्ते पर बच्चों को आने-जाने में गीली मिट्टी होने के कारण फिसलन होकर गिरने का डर लगा रहता है। जबकि इस रास्ते के नीचे बरसात के दिन में पुनपुन नदी में जलस्तर वृद्धि होने पर पानी भी रहता है।

बरसात के समय कीचड़ बन जाने के कारण इस रास्ते पर आने-जाने में बच्चों के साथ अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूरे बरसात के मौसम में इस रास्ते का यही हाल बना रहता है। दोनों विद्यालय ऐसी स्थान पर है, जहां आने- जाने का साधन यहां कच्ची रास्ता ही विकल्प है।

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: