बिहार

जनता को संबोधित किया मुख्यमंत्री नीतिश कुमार

नालंदा, राकेश : चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नालंदा दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और जनता को संबोधित किया। मंच पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का काफिला हिलसा से रवाना होकर एकंगरसराय, इस्लामपुर, वेन , नीरपुर होते हुए राजगीर पहुंचा, जहां वे अत्याधुनिक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान जदयू नेता ब्रजनेश कुमार ने मुख्यमंत्री एवं मंत्री एवं संसद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। हिलसा में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा आज बिहार लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उनके सहयोग से ही राज्य में अनेक विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा अब हम कभी इधर उधर नहीं करेंगे। न बाएं जाएंगे न दाएं अब हम सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे। जब महागठबंधन की सरकार थी तब कुछ लोग सत्ता में रहकर केवल पैसा कमाने में जुटे थे। नीतीश कुमार सबके लिए काम करता है, लेकिन लालू परिवार सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करता है । उन्होंने आगे कहा कि जब कुछ लोगों ने साथ रहकर भी गड़बड़ी की तब हमने उनसे अलग होने का निर्णय लिया।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: