बिहार

उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, छठी मईया की गीतों से घाट रहा गुंजायमान

अररिया(रंजीत ठाकुर): महापर्व छठ गुरुवार को प्रात:कालीन अर्घ्‍य के साथ संपन्‍न हो गया।भगवान भास्‍कर को अर्घ्य देने के लिए अररिया जिला में नदी घाटों व तालाबों-जलाशयों पर लोग पौ फटने के पहले से ही जुटने लगे थे। बड़ी संख्‍या में व्रतियां सांध्‍यकालीन अर्घ्‍य के बाद कुछ व्रतियां घाटों पर ही रात भर रुके रहे। वे सुबह में अर्घ्‍य देने के बाद ही वापस घर गए। पूजा के दौरान सुरक्षा,सुविधा व कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। किसी दुर्घटना की स्थिति से निबटने के लिए जगह जगह एनडीआरएफ की टीमें भी लगाई गईं थीे.

Advertisements
Ad 1

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। गुरुवार की सुबह जैसे ही पूरब दिशा में सूरज की लालिमा दिखाई दी,नरपतगंज क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों का अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 4:00 बजे से ही लोगों को आना शुरू हो गया था। छठ व्रतियों के साथ-साथ काफी संख्या में उनके स्वजन विभिन्न वाहनों से नदी व जलाशय तथा तालाब किनारे पहुंच रहे थे। इसी कड़ी में नरपतगंज नवाबगंज पंचायत के आसपास गांव में नदी व पोखर पर्याप्त नहीं होने से श्रद्धालु गड्ढे बनाकर महापर्व छठ का आयोजन धूमधाम से किया।स्थानीय कुनकुन देवी प्लस टू हाइस्कूल मैदान में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया।वहीं बच्चों ने जमकर पटाखे चलाएं और आतिशबाजी भी की। इस तरह आज छठ पूजा का समापन बड़ी धूमधाम से हुआ।

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: