बिहार

77वां गणतंत्र दिवस एवं ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्षगांठ पर आयोजन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) स्थानीय दुन्दी बाजार परिसर में 26 जनवरी 2026 को निर्मल गंगा सर्व उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में 77वें गणतंत्र दिवस एवं ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर भव्य झंडोत्तोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के प्रतिनिधि मोनित राज द्वारा किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर सौरभ सुमन ने ध्वजारोहण किया तथा ‘वंदे मातरम्’ गीत का सस्वर गायन किया। कार्यक्रम स्थल पर ‘वंदे मातरम्’ से संबंधित पेंटिंग व पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। मौके पर उपस्थित सौरभ सुमन, शिव मेहता, मधु मंजरी, मोनित, राज रौशन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

Related posts

तरबूज पर उकेरी गई अमर सुरों की विरासत : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

अप्रैल से अम्बेडकर छात्रावासों के छात्रों को मिलेगा दोगुना अनुदान

बाल विवाह रोकने और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

error: