बिहार

लोक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के प्रबंधन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) एम्स पटना में आज शोध प्रभाग, प्रशासनिक ब्लॉक में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए लोक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के प्रबंधन पर 7वाँ छह-दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम 8 से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन अस्पताल प्रशासन विभाग द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के Health Sector Disaster Preparedness Programme अंतर्गत किया गया है। यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों के दौरान तैयारी, रोगी सुरक्षा और देखभाल की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के राष्ट्रीय प्रयासों का हिस्सा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन AIIMS पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिग.) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया। उन्होंने जिला स्तर पर सक्षम प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में संजय पांडे, विभागाध्यक्ष समुदाय एवं परिवार चिकित्सा तथा कार्यवाहक डीन (एकेडमिक), प्रो. (डॉ.) अनुप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, तथा डॉ. सुजीत कुमार सिन्हा, विभागाध्यक्ष अस्पताल प्रशासन एवं पाठ्यक्रम समन्वयक, उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय क्षमता निर्माण के प्रति AIIMS पटना की निरंतर प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है। Health Sector Disaster Preparedness Programme के अंतर्गत AIIMS पटना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 4 प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर स्वास्थ्य प्रशासकों एवं अग्रिम पंक्ति के चिकित्सा कर्मियों के कौशल को सुदृढ़ करता है। ये पहल भारत सरकार के उस मिशन के अनुरूप हैं, जिसके तहत प्राकृतिक आपदाओं, महामारी और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक सक्षम एवं लचीली स्वास्थ्य प्रणाली विकसित की जा रही है। बिहार, असम, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए जिला स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशासक इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों और आपातकालीन प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करना है। पहले दिन के सत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों से संबंधित विविध विषयों को शामिल किया गया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पाठ्यक्रम समन्वयक एवं अस्पताल प्रशासन विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम जिला स्तर के अधिकारियों को समन्वित और प्रभावी आपात प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करता है। उन्होंने महामारी के बाद की परिस्थितियों में स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस दौरान Basic Concepts in Disaster Management तथा Legal, Policy & Institutional Framework पर सत्र आयोजित किए गए। इसके बाद डॉ. रामकृष्ण मंडल, सहायक प्रोफेसर, अस्पताल प्रशासन विभाग ने Health Emergency Risk Assessment और Public Health Surveillance पर व्याख्यान दिया। दोपहर बाद डॉ. संतोष कुमार निराला, एसोसिएट प्रोफेसर, समुदाय एवं परिवार चिकित्सा विभाग ने Basics of Epidemiology पर सत्र लिया, जिसके बाद डॉ. महेंद्र एम. ने Outbreak Investigation पर एक इंटरैक्टिव सत्र एवं व्यावहारिक अभ्यास का नेतृत्व किया। दिन का समापन डॉ. रामकृष्ण मंडल द्वारा Public Health Surveillance और डॉ. बिनोद कुमार पती द्वारा Laboratory Support during Disasters पर लिए गए सत्रों के साथ हुआ।

Related posts

हिन्दी, संस्कृत, उर्दू एवं मैथिली विभागाध्यक्षों द्वारा स्वरचित काव्य पाठ तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

एम्स पटना में विश्व कैंसर दिवस 2026 पर सीएमई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स पटना की चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट व गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

error: