बिहार

लग्जरी कार ‘सफारी’ में गुप्त तहखाना बनाकर लाई जा रही केन बीयर पकड़ी गई, 20 हजार की शराब बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजीत। शुक्रवार को सैदा नगर कॉलोनी, एम्स गोलंबर के पास फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से केन बीयर बरामद की।

Advertisements
Ad 1

गुप्त सूचना मिलते ही निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान UP78DM 8946 नंबर की सफारी गाड़ी की डिक्की में बनाए गए गुप्त तहखाने से केन बीयर बरामद हुआ। जब्त केन बीयर की कुल मात्रा 114 पीस (करीब 57 लीटर) बताई जा रही है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर चालक मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में निरीक्षक कुमार, एसआई सोनम कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: