क्राइमबिहार

गल्ला दुकान में सेंधमारी कर 1.5 लाख की चोरी, 12 घंटे में पुलिस ने 4 अपराधियों को पकड़ा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज में एक गल्ला दुकान से करकट काटकर अज्ञात चोरों ने करीब 1.5 लाख रुपये और सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया। घटना 3 फरवरी 2025 की रात हुई, जिसकी शिकायत 4 फरवरी को दुकान मालिक राजेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई।

Advertisements
Ad 1

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर 12 घंटे के भीतर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक विधि-विरुद्ध बालक है। पुलिस ने चोरी किए गए करीब एक लाख रुपये और एक सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: