बिहार

एम्स पटना मे स्तन पुनर्निर्माण देखभाल प्लास्टिक सर्जरी शैक्षणिक सत्र के साथ ब्रासकॉन 2024 का समापन

पटना, अजित रविवार को एम्स पटना मे स्तन पुनर्निर्माण देखभाल प्लास्टिक सर्जरी शैक्षणिक सत्र के साथ ब्रासकॉन 2024 का समापन हो गया. ब्रासकॉन 2024 का तीसरा दिन प्रतिभागियों के लिए शैक्षणिक रूप से बहुत अच्छा रहा, क्योंकि उन्होंने पी.जी. बेस्ट पेपर सत्र में अपने अध्ययन प्रस्तुत किए. जिसका मूल्यांकन इस क्षेत्र के विशेषज्ञों डॉ. रेने वेंडर हुल्स्ट, डॉ. शान शान किउ, डॉ. भागवत माथुर और डॉ. विनय शंखधर ने किया. प्रतिभागियों के प्रदर्शन को खूब साराहा गया और उनकी हौसला अफजाई भी की गई.वहीं वैज्ञानिक सत्र में स्तन वृद्धि, गाइनेकोमास्टिया, लिम्फेडेमा प्रबंधन और निप्पल पुनर्निर्माण पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे भारत में स्तन देखभाल प्रथाओं के मानकों और गुणवत्ता में सुधार पर विशेषज्ञों ने अपनी बातें रखी.स्तन पुनर्निर्माण पर आयोजित सम्मेलन मे जन जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं, उनके परिवार के सदस्यों और देखभाल करने वालों को शिक्षित, सशक्त बनाना और उनके लिए सबसे अच्छा निर्णय लेने का अधिकार देना था.

एम्स पटना के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष एवं बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा सिंह ने बताया कि ब्रासा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जो प्लास्टिक सर्जरी एवं कैंसर ग्रस्त स्तन के पुनर्निर्माण देखभाल के चिकित्सा क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा. नव चिकित्सकों एवं सर्जन को काफी कुछ सीखने को मिला.डॉ. अंसारुल हक (आयोजन सचिव), डॉ. सरसिज शर्मा (वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष) के कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उन्होंने बताया कि दरअसल,सम्मेलन का विषय था "जागरूकता को बढ़ावा देना, जीवन को बदलना" क्योंकि इसका उद्देश्य स्तन कैंसर रोगियों को सर्वोत्तम परिणाम के लिए निर्णय लेने में सशक्त और शिक्षित करना था.

Advertisements
Ad 1

स्तन वृद्धि, स्तन कमी, गाइनेकोमास्टिया में लिपोसक्शन और पुनर्निर्माण के अलावा निप्पल सुधार.वैज्ञानिक सत्र में स्तन पुनर्निर्माण, स्तन कमी, स्तन वृद्धि और स्तन ऑन्कोप्लास्टी भी शामिल थे. सत्रों में गाइनेकोमास्टिया, लिम्फेडेमा के प्रबंधन पर गहन चर्चा के साथ-साथ ट्रांसजेंडर ब्रेस्ट सर्जरी पर प्रस्तुति भी शामिल थी. लाइव ऑपरेटिव कार्यशाला मुख्य रूप से स्तन पुनर्निर्माण तकनीकों पर केंद्रित थी, जिसमें ऑटोलॉगस और प्रत्यारोपण दोनों के साथ-साथ ऑन्कोप्लास्टिक स्तन सर्जरी शामिल थी, जिसने स्तन कैंसर से बचे लोगों के जीवन की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार किया है.व्यावहारिक कार्यशाला सत्र में, प्रतिनिधियों को सिलिकॉन मॉडल पर स्तन ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर मिला.सम्मेलन मे अपने कौशल का प्रदर्शन करने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय लोगों में डॉ. भागवत माथुर, डॉ. वेंकट रामकृष्णन, डॉ. आशुतोष कोठारी, डॉ. मकरंद तारे और यूनाइटेड किंगडम से डॉ. उर्वशी भी शामिल थे.

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: