अररिया, रंजीत ठाकुर। मध्यप्रदेश में भाजपानीत गठबंधन सरकार की प्रचंड तरीके से वापसी व राजस्थान, छतीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने व तेलांगना में शानदार प्रदर्शन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली दीवाली मनाया ओर पटाखे छोड़े व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। नगर मंत्री सत्यप्रकाश ,जिला कार्यसमिति सदस्य अमन झा अगुवाई में अपने खुशी का इज़हार करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोदी नड्डा जिंदाबाद भारत माता की जय का गगनभेदी नारा लगाते हुए जमकर अबीर गुलाल खेला।
कार्यकर्ताओं के गहमागहमी के बीच भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं जिला महामंत्री प्रतापनारायण मंडल ने कहा कि हिंदी हार्ट लाइन के तीनों राज्यों में चुनाव के सकारात्मक जनादेश ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी नीतियों पर ना सिर्फ मुहर है बल्कि सर्व समाज के विकास के स्थापित नये कृतिमानस्वरूप भाजपा में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।
भाजपा नेताओं ने कहा की मध्यप्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ, जनता ने जाती धर्म जैसे सभी समीकरणों से ऊपर उठकर छद्म धर्मनिरपेक्षता का ढोंग करने वाली परिवारवाद की पोषक पार्टियों तथा मोहब्बत के दुकान के नाम पर नफरत की फैक्ट्री चलाने वालों देश में जातीय आधारित राजनीति को हवा देने के भारत जोड़ो के नाम पर भारत को तोड़ने वालो के साथ खड़ा रहने वालों और तुष्टिकरण के नाम पर सनातन धर्म का अपमान की राजनीति करने वाले को नकार दिया है,और राष्ट्रवाद से प्रेरित भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के नीति और सुशासन तथा सशक्त नेतृत्व के साथ पीएम मोदी के गारंटी पर अपने भरोसे की मुहर जनता ने लगायी है
उन्होंने भाजपा के अदभुत विजय के सूत्रधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह साथ साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ ,तेलांगना में कार्यरत नेतागण असंख्य कार्यकर्ताओ,समर्थकों व मतदाताओं के प्रति श्री कुमार हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी है इस मौके पर,राज प्रकाश चौधरी,ज्ञानेंद्र ठाकुर,अमन झा सुदर्शन कुमार, कपिल साह, राजीवठाकुर ,पंकज झा, रोशनकुमार, अनील राय पंकज गुप्ता लाल ठाकुर। आदि अनेकों भाजपा व भाजयूमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
