बिहार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा पहुँचे बिहारशरीफ

नालंदा(राकेश): नालंदा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विरोधी दल के नेता विजय कुमार सिन्हा बिहारशरीफ पहुंचे।जहां बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर बाबा की समाधि पर लंगोट चढ़ा कर पूजा अर्चना करने के बाद ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री पद की अभी कोई वैकेंसी नहीं है।नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री रहेंगे। देश में विपक्ष के पास प्रधानमंत्री के दावेदार नहीं मिल रहे है।उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ में हुए हिंसक झड़प के बाद भाजपा ने न्यायिक जांच की मांग की थी।

इसके बावजूद इस दिशा में बिहार सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने आगामी 8 मई को बिहार के राज्यपाल से मिलकर इस मामले की शिकायत की जाएगी और राज्यपाल से बिहार सरकार से रिपोर्ट मांगने का भी आग्रह किया जाएगा। श्री चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के राज में सनातन धर्म के लोग अब पूजा भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के सभी 40 सीट पर चुनाव जीतने की तैयारी कर रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिला में कानून का राज स्थापित नहीं कह सकते हैं ।

Advertisements
Ad 1

बिहार सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति के कारण पीड़ित परिवार को फंसाने का काम किया जा रहा है रही है। भारतीय जनता पार्टी से इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ हिंसा के मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे।इस मामले में स्थानीय प्रशासन से न्याय की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मिलकर न्यायिक जांच की मांग करेंगे। आज जितनी पुलिस बलों की तैनाती में हमारे सुरक्षा में लगाई गई है यदि उस दिन ऐसी सुरक्षा व्यवस्था होती तो दंगा का नौबत ही नहीं आता। बिहार में जिस दिन भाजपा की सरकार आई उस दिन बिहार में दंगा का नाम ही खत्म हो जाएगा ।

जिस तरह आज यूपी में हो रहा है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी जी प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट जी जिला अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह माननीय विधायक डॉ सुनील कुमार माननीय पूर्व जिला अध्यक्ष रामसागर सिंह जिला उपाध्यक्ष अमित गौरव, आश्ररीती पटेल, अरविंद पटेल, राजेश कुशवाहा, श्याम किशोर सिंह, वीरेंद्र गोप राजेश्वर सिंह, जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार जिला मंत्री – रवि राज, आशुतोष , चंचला साबो जी , मीडिया प्रभारी धीरज सूरज कुमार चंद्रवंशी आलोक कुमार , मोर्चा अध्यक्ष, महेंद्र यादव विकास कुमार, प्रज्ञा भारती , सूरज चंद्रवंशी, सुधीर सिंह, चंद्रकांता सिन्हा, ब्रजनेश विद्यार्थी, अमरेश कुमार ,नीरज कुमार, मनोज सिंह, मुरली मनोहर, गोपाल सिंह, रजनीश कुमार सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: