बिहार

बड़ी मात्रा में नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ बाइक जप्त मौके से एक तस्कर गिरफ्तार!


अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने सोमवार के शाम गस्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अमर कुमार के निर्देश पर जांच के क्रम में एक व्यक्ति से शरीर व बाइक में छुपा कर ले जा रहे भारी मात्रा में नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब और बाइक को बरामद करने में सफलता हासिल की है । जबकि मौके से पुलिस की तत्परता से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

जप्त शराब एम डोवेल्स- लक्ज़री नंबर-01, 375 एम एल 22 बोतल-8.250 लीटर एवं 180 एमएल 03 बोतल 0.540 लीटर, के अलावे ऐसी ब्लैक 375 एमएल 03 बोतल-01.125 लीटर ,कुल वजन 9.915 लीटर के अलावे सुपर स्प्लेंडर बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 50 एम 1850 है। वहीं गिरफ्तार तस्कर परमेश्वर साह उम्र 29 वर्ष, पिता गिरी देव साह, साकिन गौनाहा, वार्ड-संख्या-13,थाना त्रिवेणीगंज, जिला-सुपौल, का रहने वाला बताया गया है। थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक जांच पड़ताल करते हुए गहन छानबीन कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। पुलिस के इस अभियान में पुअनि नंदकिशोर पासवान, के अलावे अन्य पांच पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: