क्राइमबिहार

बाइक सवार अपराधियों ने फुलवारी शरीफ में नालंदा बिस्कुट कंपनी के मोड़ के पास द्वारका अपार्टमेंट में रहने वाले अमित कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी

पटना, अजीत. फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खगौल फुलवारी रोड में द्वारका अपार्टमेंट में रहने वाले अमित कुमार को बाइक पर सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया इसके बाद वहां आसपास के इलाके में संन सनी का माहौल हो गया. अमित प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार सभी जुड़ा हुआ था. हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. मौके पर सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस पहुंच गई . बताया जाता है कि अमित कुमार झारखंड के रांची के एक मामले में जेल भी जा चुका है और जेल से छूटने के बाद फुलवारी शरीफ के अपने द्वारका अपार्टमेंट में रह रहा था. जहां द्वारका अपार्टमेंट है पहले वहां अमित का प्रकाश टॉकीज सिनेमा हॉल चलता था.

Advertisements
Ad 1

मृतक अमित के दादा के नाम पर द्वारका अपार्टमेंट है. बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने तीन गोली मारी है. बताया जाता है कि वह बच्चे को स्कूल से लाने के लिए अपने अपार्टमेंट के बाहर मुख्य सड़क पटना खगौल रोड पर आया ही था तभी बाइक से अपराधियों को देखकर वह दौड़कर अपने अपार्टमेंट की ओर भागने लगा.अपराधियों ने पीछा करके अपार्टमेंट परिसर में घुसकर उसे गोलियों से भून डाला. फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायल अवस्था में उसे एम्स ले जाया जा रहा था हालांकि रास्ते में ही अमित की मौत हो गई. पुलिस मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर एवं अन्य वैज्ञानिक पहलुओं पर तहकीकात शुरू कर दी है.

Related posts

बेगूसराय में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, 11 सिलेंडर जब्त!

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

error: