बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव का हुआ एलान, दो चरणों में होगा मतदान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा होगा। बता दें पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था। संभावना है कि चुनाव छठ और दीवाली के बाद यानी 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा।

Related posts

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा देंगे सेवा

error: