बिहार

भरगामा पुलिस ने वाहन चालकों से वसूला 15 हजार जुर्माना

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र के सुकेला मोड़,जिलेबिया मोड़,खजुरी बाजार,कदम चौक,पिपरा मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले चालकों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वाहन चालकों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बता दें कि पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान से ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट के बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से हीं चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर होते दिखे। वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया।

Advertisements
Ad 1

बिना हेलमेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया। मौके पर भरगामा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्धों व उनके सामान की भी तलाशी ली,लेकिन इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। बताया गया कि जिनके कागज सही थे और हेलमेट भी था,उन चालकों को पुलिस ने थैंक्स कहा। वाहन जांच अभियान के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावे अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई राजनारायण यादव,रूपा कुमारी,अखिलेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

7 वर्ष की आयरा होदा ने रखा पहला रोजा, अलविदा जुम्मा पर मासूम रोजेदार को मिली दुआएं और तोहफे

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

error: