बिहार

भरगामा : कुसमौल में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमौल पंचायत के पासवान टोला वार्ड 06 में शुक्रवार की देर रात्रि को एक गोलीकांड का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें लगभग 30 वर्षीय पप्पू पासवान के सीना एवं सिर में गोली लगी है। जिससे वे जख्मी हो गए हैं। गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ते हीं आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि पप्पू पासवान अपने नाना के यहां रहता था। और वे शुक्रवार के देर रात्रि को मेला देखकर घर आ रहा था। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें बंदूक की गोली से लहू-लोहान कर दिया। गोली चलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि शनिवार के देर शाम तक आवेदन के इंतजार में भरगामा पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: