फुलवारीशरीफ, अजित। 9 जुलाई को आहूत बिहार बंद का भारतीय लोकहित पार्टी (बीएलपी) ने कड़ा विरोध किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव प्रेम ने कहा कि बंद किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि नया संकट खड़ा करता है. इससे सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों, करदाताओं और आम जनता को उठाना पड़ता है. 1 दिन के बिहार बंद से केंद्र को जाने वाली कर का नुकसान की भरपाई कौन करेगा जो देश के विकास में खर्च होता है।
गुरुदेव प्रेम ने कहा कि बिहार बंद से वैश्य, व्यापारी और करदाता समाज को सीधा आर्थिक नुकसान होता है. एक दिन के बंद से राज्य का राजस्व घटता है, वैट के माध्यम से होने वाली आय बाधित होती है. गाड़ियां नहीं चलेंगी, पेट्रोल-डीजल की बिक्री ठप रहेगी, और विकास से जुड़ी गतिविधियां थम जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि बंद के कारण आमजन की आवाजाही प्रभावित होगी, बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होगी, ऑपरेशन और इलाज टलेंगे. यह सब जनविरोधी है और प्रदेश की आर्थिक सेहत के लिए खतरनाक है।
बीएलपी अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि “हमारी पार्टी किसी भी मुद्दे पर बंद के समर्थन में नहीं है. बंद से जनता को परेशानी होती है, देश और राज्य को आर्थिक क्षति होती है. जनता सब समझती है और अब बंद राजनीति से दूरी बना रही है। भारतीय लोकहित पार्टी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह 9 जुलाई के बिहार बंद का न तो समर्थन करती है और न ही उसमें भाग लेगी।
