बिहार

बेला एसएसबी के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित बसमतिया ओपी क्षेत्र के बेला एसएसबी कैंप के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति बेला वार्ड संख्या-08 शत्रुघ्न चौपाल पिता बुद्धनारायण चौपाल बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

व्यक्ति को जवानों ने 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी 56वीं वाहिनी कैंप बेला के उप निरीक्षक पूरनलाल ने बसमतिया ओपी में उक्त व्यक्ति पर मामला दर्ज कराते हुए, अन्य पांच लोगों को नामजद किया है। कैंप प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति के बयान पर अन्य 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार व्यक्ति का कांजी कार्यवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: