क्राइमबिहार

बथनाहा ओपी चौकीदार ने 40 लीटर अंग्रेजी शराब को किया जप्त, तस्कर मौके से फरार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी अंतर्गत शराब तस्कर बेखौफ होकर तस्करी का खेल, खेल रहे हैं, तो वहीं ओपी के चौकीदार ने भी तस्करों को पकड़ने में अपना कमर कस लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सवेरे थाना से महज 1 किलोमीटर पश्चिम बेलाही वार्ड 12 के समीप चौकीदार पप्पू पासवान मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

उसी दरमियान शराब तस्कर शराब लेकर जा रहा था। चौकीदार को देख तस्कर इधर-उधर भागने का प्रयास किया परंतु चौकीदार ने तत्परता दिखाते हुए शराब तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया,तस्कर ने शराब छोड़कर भागने में कामयाब रहा। चौकीदार पप्पू पासवान ने शराब को जप्त कर बथनाहा ओपी लाया। जांच करने पर 40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने कहा जप्त शराब के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: