बिहार

बथनाहा-जांच में एक दर्जन जल मीनार मिला बंद


अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज प्रखंड के बथनाहा पंचायत स्थित बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना नल जल के लगभग एक दर्जन टंकी बंद पड़ा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सूर्यानंद सिंह ने पंचायत में लगे नल जल योजना की टंकी को जांच करने पहुंचे। जांच के क्रम में वार्ड संख्या- 10 फेना, 11भवानीपुर, 12 बेलाही,आदि 13 ,14 , 15 ,16 ,17, 18, बथनाहा बंद पाया।

Advertisements
Ad 1

जांच के क्रम में कार्यपालक ने क्षेत्र के लोगों से शुद्ध जल प्राप्त होने या नहीं होने की जानकारी प्राप्त किये। वहीं मौके पर उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि बथनाहा मुख्तार आलम ने बताया कि पंचायत में लगे लाखों की लागत से नल जल योजना फेल नजर आ रहा है। सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। अब सवाल यह खड़ी होती है कि यह मामला केवल एक पंचायत का नहीं बल्कि जिले के लगभग पंचायत में जल मीनार की टंकी बंद पड़ा हुआ है।

Related posts

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

नवादा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसीएस

error: