बिहार

युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया

पटना, (न्यूज क्राइम 24) पटना जिला मतदाता जागरूकता अभियान की आइकाॅन डाॅ. नीतू कुमारी नवगीत ने मखनियाँ कुआँ इलाके में युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया। युवाओं को मतदान संबंधी शपथ भी दिलाया गया। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि हम लोकतंत्र का महात्योहार मनायेंगे। वोट देने जरूर जायेंगे। उपस्थित युवाओं ने शपथ लिया कि – ‘‘हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।’’

युवाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए नीतू नवगीत ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मतदाता ही लोकतंत्र में भाग्य विधाता होते हैं।

Advertisements
Ad 1

लोक सभा चुनाव सात चरणों में हैं। पटना साहिब तथा पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र में मतदान एक जून 2024 को होगा, जिसमें सभी को अवश्य ही भाग लेना है। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले युवा उत्साह के साथ मतदान करें क्योंकि वोटिंग जैसा कुछ नहीं है। वोटिंग अपने आप में महान काम है। हमें अपने देश को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना है। हर वोट महत्वपूर्ण होता है। लोकतंत्र में वोट ही ताकत है, वोट ही हिम्मत है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: