बिहार

सरेशाम जेवर कारखाना में हथियार के बल पर लूट का प्रयास, फायरिंग करते भागा

नालंदा, राजेश। दिन के उजाले में घर में घुसकर नकाबपोश डकैतों ने सोमवार को लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपट्टी मोहल्ले का है। डकैती की घटना सोनारपट्टी निवासी मोहम्मद शमसुद्दीन के घर में हुई है।

मो. समसुद्दीन के घर में ही सोने-चांदी गलाने का कारखाना चलाते हैं। घटना के वक्त घर के कारखाने में कुल पांच लोग मौजूद थे। वहीं एक महिला को भी बदमाशों के द्वारा बंधक बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि वह उन लोगों से बच निकली।

5 की संख्या में थे नकाबपोश

नकाबपोश पांच की संख्या में थे 5 बजकर 40 मिनट पर वह मोहम्मद शमसुद्दीन के घर स्थित कारखाना में घुसे, जहां परिवार वालों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरो ने कारखाने के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा एवं डीवीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब 10 मिनट तक कारखाने में रहकर बदमाशों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम जान दिया गया। इस दौरान 5 हजार नगद एवं गलाए-गए सोने चांदी के टुकड़ों को भी बदमाश लें गए।

4 राउंड की गई फायरिंग

Advertisements
Ad 1

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो बाइक पर सभी बदमाश सवार थे। भागाने के दौरान दहशत फैलाने एवं पकड़े जाने के डर से रास्ते में फायरिंग भी की गई। करीब चार राउंड फायरिंग बदमाशों के द्वारा की गई है। सभी नकाबपोश थे और हरवे हथियार से लैश थे।

घनी आबादी में हुई घटना

लूटपाट की घटना घनी आबादी में हुई है जिससे बाजारवासी समेत स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्यापत है। वही स्वर्ण व्यवसाईयों का कहना है कि सराफा बाजार में पुलिस की गस्ती नगण्य रहने के कारण अपराधियों के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पूरे सूबे में स्वर्ण व्यवसाईयों को अपराधियों के द्वारा टारगेट किया जा रहा है। बावजूद पुलिस प्रशासन एवं सरकार सराफा बाजार में सुरक्षा महिया कराने में विफल साबित हो रही है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

लहेरी थानाध्यक्ष रणजीत कुमार रजक ने बताया कि कुछ बदमाशों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बदमाशों के द्वारा फायरिंग की भी घटना को अंजाम दिया गया है। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

error: