बिहार

एटीएस ने फुलवारी से एक युवक को किया गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ ( अजीत) शुक्रवार देर रात फुलवारीशरीफ के अल-ग्यास नगर मोहल्ले में एटीएस की टीम ने छापेमारी कर मोहम्मद जुनैद नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. टीम ने जुनैद के पिता से भी पूछताछ किया है और उसके लैपटॉप एवं सामानों को खंगाला है. इसके अलावा रात भर फुलवारी के विभिन्न इलाकों में एटीएस की टीम स्थानीय थाना के सहयोग से छापामारी भी की. सूत्रों के अनुसार जुनैद की गतिविधियां संदिग्ध थी और वह फलस्तीन के समर्थन में सोशल मीडिया के जरिये कथित तौर पर देश विरोधी प्रचार में संलिप्त था.

छानबीन में सामने आया है कि जुनैद ने कथित तौर पर एक आतंकवादी संगठन को रुपए (चंदा के रूप मे मदद ) ट्रांसफर किया.उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी पटना अवकाश कुमार ने की है. बताया जाता है कि एटीएस की टीम विशेष इनपुट के आधार पर फुलवारीशरीफ पहुंची थी. रातोंरात इलाके को चारों तरफ से घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. फिलहाल एटीएस की टीम जुनैद से किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है. उसके फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिवाइसेज़ को जब्त कर जांच की जा रही है.

Advertisements
Ad 1

सूत्रों के मुताबिक एटीएस’ ने यूपी पुलिस की निशानदेही पर यह कार्रवाई की है. जुनैद ने सेव फलस्तीन अभियान के तहत 7.5 हजार रुपये ट्रांसफर किये थे और ये पैसे किसी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के खाते में ट्रांसफर हुआ है. इस मामले में यूपी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उधर गिरफ्तार जुनैद के परिवार वालों का कहना है कि वह फिलहाल पढ़ाई कर रहा है उन्हें उसके इस तरह की गतिविधियों के बारे में पता नहीं था पढ़ाई के लिए ही उसे मोबाइल उपलब्ध कराया गया था.

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: