बिहार

रंगदारी न देने को लेकर मारपीट और गोलीबारी

नालंदा,  अन्नू | जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में रंगदारी की मांग को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। 30 वर्षीय शकीन यादव पर हमलावरों ने पहले मारपीट की और फिर गोली मारने का प्रयास किया।

घायल शकीन यादव ने आरोप लगाया है कि तीन-चार दिन पहले भी उसके भाई के साथ रंगदारी न देने पर मारपीट की गई थी। जब मामले की शिकायत नूरसराय थाना में की गई, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisements
Ad 1

वही इस संबंध में शकीन यादव का कहना है कि हमलावरों ने 2 लाख रंगदारी की मांग की, और इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी को लेकर शनिवार की रात उस पर हमला किया गया।

नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पड़ोसी से ही पूर्व का विवाद चला रहा है वहीं उन्होंने गोलीबारी मामले से भी इनकार किया है और कहां है कि जांच कर रही है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: