उत्तरप्रदेश

ट्रंसफार्मर बदलने में देरी से नाराज युवाओं ने उपकेंन्द्र पर ताला बंदी कर किया प्रदर्शन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बाँसडीह कस्बा स्तिथ बड़ी बाजार में बिगत लगभग छः दिनों से जले ट्रंसफार्मर को न बदलने से नाराज युवाओं व उपभोक्ताओं ने मंगलवार के दिन विधुत उपकेंद्र पर ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन कर हुए विधुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीया गया।वही नेतृत्वकर्ता अभिषेक मिश्रा उर्फ मिंटू का आरोप है कि बार बार शिकायत के बाद भी आज तक जले हुवे ट्रंसफार्मर को न बदलने से से लोग कई दिनों से डिबरी के सहारे जी रहे है।अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो विभागीय अधिकारियों का इसका खामियाजा भोगतना पड़ेगा.

Advertisements
Ad 1

वहीं विभाग द्वारा आश्वासन के बाद युवाओं व उपभक्ताओ ने विरोध पर्दर्शन समाप्त किया।प्रदर्शन के दौरान राकेश मिश्र, मणि लाल श्रीवास्तव, दिग्विजयसिंह, पतरु गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, देवेन्द्र तिवारी, अवनीश मिश्र, करणवीर सिंह, राजेश तुरहा, विनोद सोनी, निखिल मास्टर, मोनू सिंह, मनीष गुप्ता, मदन जी सोनी आदि रहे। इस बाबत एसडीओ आर के यादव ने बताया कि विधुत सम्बंधित किसी भी परिसनियो के लिए व आप को सुचारु रूप से नियमित नियमानुसार सेवा के लिए विधुत विभाग का हर कर्मचारी व अधिकारी चौबीसों घंटे तैयार है।उसके बाउजूद विधुत उपकेंद्र पर ताला बंदी करना व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना कहा का न्याय है।ताला बंदी होने से घंटो बिजली बाधित रही ये उचित नही है।

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

error: