शेखपुरा, उमेश कुमार : चेवाड़ा सड़क मार्ग स्थित कॉलेज मोड स्थित रेलवे फाटक और एक सारी बीघा गांव के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित एक स्कार्पियो ने तीन टोटो में टक्कर मार दी. इस घटना में टोटो पर सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए .जख्मी में कई लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जाती है. घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस की टीम एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घटना की भनक मिलते ही जख्मी के परिजन एवं आसपास के लोग भी सदर अस्पताल पहुंच गए. प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी सदर अस्पताल पहुंची रही .प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को बेहतर उपचार के लिए पावापुरी रेफर किया गया. जख्मी के परिजनों की चीत्कार भी अस्पताल में गूंजती रही.
जानकारी के मुताबिक देर शाम शेखपुरा के गिरिहिंडा की ओर से टोटो पर सवार होकर कई लोग अपने-अपने गांव एवम रिस्तेदार के यहां जा रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही वह कॉलेज मोड़ के समीप रेलवे फाटक से आगे बढ़े तो चेवाड़ा की ओर से काफी तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और तीन टोटो में टक्कर मार दी. बताया जाता है की घटना के दौरान सड़क के किनारे काफी मात्रा में गिट्टी गिरी हुई थी. जिसके कारण भी सड़क हादसा हुआ. बताया जाता है कि स्कार्पियो चालक काफी तेज रफ्तार से शेखपुरा की ओर बढ़ रहा था इसी क्रम में सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर से वाहन को चढ़ने से बचाने को लेकर उसने स्कॉर्पियो को फिर सड़क के बीचों बीच ही मोड़ दिया.
जिसके कारण सामने से आ रही टोटो इसकी चपेट में आ गई और कई लोग जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.पूर्व विधायक विजय सम्राट भी सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, जबकि सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल भी सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे. घायलों में सदर अस्पताल में दाखिल लोगों पर नजर दौड़ाई जाए तो 6 लोग मनिअंडा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं जबकि दो बजरंगी बीघा, चार लोग जलालपुर, एक बाकरपुर बांक, तीन लोग शेखपुरा के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले तथा एक जमुई तथा एक ढेरपुर का रहने वाला बताया जाता है.
सभी घायलों की सूची
- वरजीत 48 वर्ष.मनी अंडा
- राजकुमार 14 “
- सुनीता देवी 45 “
- विशुनदेव पासवान 50 “
- रणजीत कुमार 45 “
- नंद किशोर शर्मा 65 “
- केशवा देवी 52 बजरंगी बीघा
- रीता देवी 55 “
- लव कुश कुमार 13 जलालपुर
- मालिनी कुमारी 13 जलालपुर
- गायत्री देवी 45 जलालपुर
- ज्योति कुमारी 45 जलालपुर
- पुष्पा कुमारी 20 बांकर पुर बांक
- मुन्ना पंडित 36 अहियापुर
- संजय कुमार 59 शेखपुरा
- स्वीटी कुमारी 20 जमुई
- कारो लाल यादव 50 गिरी हिंडा
- दिलखुश कुमार 35 ढेर पुर
