बिहार

दीननगर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान चोट लगने से वृद्ध की हुई मौत!

जमुई, (न्यूज़ क्राइम 24) चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीननगर गांव में शनिवार की शाम फुटबॉल खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने गए वृद्ध मो. यूसुफ खान की चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर वृद्ध के शव को शनिवार की रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां रात ज्यादा होने और डीएम का आदेश नहीं मिलने की वजह से रविवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

मृतक वृद्ध के पुत्र अफरोज खान ने बताया कि फुटबॉल खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो रही थी।जिसको लेकर उनके पिता छुड़ाने के लिए गए थे। इसी दौरान सज्जाद खान, साबीर खान, चांद सहित अन्य रबिस खान के पुत्रों द्वारा द्वारा मारपीट किया जा रहा था जिससे उनके पिता को गंभीर चोट लग गई और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उंसके बाद सभी लोग फरार हो गए। हालांकि पुलिस घटना के हर बिन्दुओ पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं वृद्ध की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: