बिहार

नन्हे कांवड़ियों की आदर्श कांवड़ यात्रा निकाली गई


अररिया, रंजीत ठाकुर : विद्या भारती विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटहरा फारबिसगंज के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सोमवार को “आदर्श कांवड़ यात्रा” का आयोजन कर सभी को भावविभोर कर दिया। सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत और जागृत करने के उद्देश्य से यह यात्रा विद्या मंदिर कटहरा से प्रारंभ होकर , गरीब नाथ मंदिर बगीचा चौक उसके बाद बड़ा शिवालय मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान दर्जनों की संख्या में छोटे-छोटे भैया-बहन कांवरिये अपने कंधों पर जल कांवड़ लिए हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

कुछ बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती का वेश धारण कर आकर्षण का केंद्र बने रहे। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और स्वागत कर इन नन्हे भक्तों का उत्साहवर्धन किया। बड़ा शिवालय मंदिर पहुंचने पर अन्य भक्त जानों ने बच्चों का जोश के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम की सराहना विद्यालय के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद, उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, सदस्य सकलदेव मंडल , सुमन पाण्डेय के साथ – साथ अन्य सदस्यों ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार, मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, रिया कुमारी, विनोद कुमार राय, अभिभावक के रूप में प्रकाश मिश्रा , शालिनी कुमारी ,मीना कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बेगूसराय में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, 11 सिलेंडर जब्त!

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

error: