बिहार

आज पटना आरहे अमित शाह, स्टिंगर मिसाइल से हमले की आशंका से हाई अलर्ट पर पुलिस!

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार आरहे गृह मंत्री अमित शाह पर स्टिंगर मिसाइल से हमले की आशंका को लेकर बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अमित शाह आज पटना और पश्चिम चंपारण में दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर एडीजी सुरक्षा की ओर से अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गृह मंत्री के हेलीकाप्टर, हेलीपैड से लेकर सड़क मार्ग पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

जारी पत्र में बताया गया है कि आतंकियों के पास अधिक दूरी तक मार करने वाले राकेट स्टिंगर मिसाइल उपलब्ध हो जाने से विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा पर खतरा अधिक बढ़ गया है। इसके बाद शुक्रवार को रात भर पटना के सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच होती है। होटलों, बस अड्डों और स्टेशनों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया। हालांकि, किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के मिलने की जानकारी सामने नहीं है।

Advertisements
Ad 1

पटना और पश्चिम चंपारण की किलेबंदी अटर्ल के साथ गश्ती बढ़ाने, सघन जांच से लेकर हेलीपैड पर एकत्रित व्यक्तियों को नियंत्रित करने के लिए हवाई अड्डा व हेलीपैड के चारों तरफ बैरिकेडिंग व पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की बात कही गई है। हवाई अड्डा के बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे।

वहां से बापू सभागार और राजकीय अतिथिशाला में भी एंटी सबोटेज जांच की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पटना और पश्चिम चंपारण में किलेबंदी रहेगी। कार्यक्रम स्थलों पर स्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता की तैनाती की गई है।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: