बिहार

पंचम वित्त आयोग योजना से बने सड़क की चोरी का आरोप, पूर्व मुखिया ने कहा बेबुनियाद है

अररिया, रंजीत ठाकुर  नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत अंतर्गत गांव हनुमाननगर वार्ड-01 में एक सनसनीखेज मामला सड़क चोरी कर लेने का प्रकाश में आया है। दो दिनों से विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित हो रही हैं। जिसमें भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया चांदनी कुमारी पर सड़क चोरी करने का गंम्भीर आरोप लगाया गया है। चांदनी कुमारी ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा राजनीतिक षड्यंत्र, मनगढ़ंत कहानी बनाकर मेरा और मेरे पति का राजनीतिक छवि खराब करने का साजिश किया जा रहा है।

आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला:-

पंचम वित्त आयोग योजना के तहत बर्ष 2019-20 में भंगही पंचायत के गांव हनुमाननगर वार्ड-01 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु पूर्व मुखिया के कार्यकाल में योजना खोला गया था। योजना का अभिकर्ता सेवानिवृत्त पंचायत सचिव इन्द्रकांत मिश्र थे। योजना संख्या- 04/2019-20 बताया गया है, जिसका प्राक्कलित राशि 5 लाख 26 हजार है।

इस बाबत पूर्व मुखिया पति अजय साह ने बताया कि अभिकर्ता के द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया था। आधा अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया था। तबतक मेरा कार्यकाल समाप्त हो चुका था। उन्होंने कहा संबंधित योजना का फाइल मेरे कार्यकाल में पूर्ण नहीं हुआ था। योजना चालू के स्थिति में था, अभिकर्ता को कार्य पूर्ण करना था। जो समय अवधि में नहीं किया गया। जिस कारण योजना पूर्ण प्रतिवेदन मेरे द्वारा विभाग को नहीं दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा वर्तमान मुखिया भंगही पद संभालते ही दिनांक-14 जनवरी 2022 को पंचायत योजना से संबंधित विभागीय अधिकारी से ऑडिट करवाया था। ऑडिट के दौरान असमायोजित राशि-4,57,500 दिखाया गया है। पुनः तीन माह बाद दिनांक – 03 अप्रैल 2022 को ऑडिट कराया गया जिसमें अंतिम असमायोजित राशि शून्य दिखाया गया है। जो जांच का विषय है। जब बकाया राशि मेरे कार्यकाल के समय था तो वर्तमान समय में राशि शून्य कैसे हो गया। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषी कर्मी , दोषी पदाधिकारी एवं दोषी प्रतिनिधि पर न्याय संगत कार्रवाई होना चाहिए।

आईए जानते हैं क्या कहते हैं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नरपतगंज, तृष्णा नारायण प्रसाद-

इस बाबत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नरपतगंज , तृष्णा नारायण प्रसाद ने बताया कि खबर के माध्यम से जानकारी मिली है । प्रखंड कार्यालय से जांच का आदेश मिला है । जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि दोषी कौन है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध वरीय अधिकारी को कार्रवाई हेतु लिखा जाएगा।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: