बिहार

भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने लोगों को बरतने को कहा सतर्कता

फुलवारीशरीफ/ पटना, अजित। राज्यभर में हो रही भारी बारिश और संभावित वज्रपात को लेकर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा देखते हुए वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी रखने को कहा गया है।

Advertisements
Ad 1

बिजली के खंभों, खुले तारों और जलमग्न इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों, टावरों और जलाशयों के पास जाने से परहेज करने की हिदायत दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खतरे की स्थिति में लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

Related posts

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा

error: