बिहार

दिल्ली सहित बिहार में भी अगले तीन दिनों तक मेघ गर्जन ओला वृष्टि और बारिश का अलर्ट

पटना, अजित। राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम बदलने वाला है। इसका असर सोमवार को पटना समेत अधिकांश जिलों में देखने को मिला जब खुली धूप के बावजूद ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया .धूप के बावजूद ठंडी हवाओं को महसूस कर लोग सिहारते रहे. सोमवार को सुबह-सुबह धूप निकलने से लोग गर्म कपड़ों को बगैर पहने हुए ही निकल गए लेकिन जब कुछ देर बाद ठंडी हवा चलने लगी तो उन्हें ठंड का एहसास होने लगा. आईएमडी के अनुसार कई जिलों में मेघ गर्जन ओला वृष्टि आंधी के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश एवं तेज हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका असर बिहार में भी पड़ने वाला है।मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अधिकांश राज्यों में ठंड लगभग खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिसके कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से उत्तर भारत में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 20 फरवरी से 21 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रात में आंधी बारिश के बावजूद दिन में धूप निकल सकती है । उसके बाद 22 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। आई एम डी के अनुसार इस पूरे हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 19 फरवरी 2024 की मौसम बुलेटिन में बताया गया की विगत चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा.

Advertisements
Ad 1

सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 . 5 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रहा.बिहार का औसत अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा । सोमवार के मौसम विश्लेषण के अनुसार पश्चिमी विशोभ एक परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान एवं आसपास समुद्र तल से औसत 3.8 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। साथ ही समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर मध्य पाकिस्तान में एक प्रेरित चक्रवायीय परिसंचरण भी मौजूद है, इन मौसमी घटकों का प्रभाव बिहार राज्य के पश्चिमी भाग में 20 फरवरी की रात्रि से देखा जा सकता है।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दिन राज्य के उत्तर पश्चिम भाग के दो स्थानों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन होने का पूर्वानुमान है। दिनांक 21 फरवरी से लेकर 22 फरवरी के दौरान उत्तर बिहार के कुछ स्थानों में स्टार की वर्षा के साथ में गर्जन होने का पूरा अनुमान है इस दौरान पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के एक या दो स्थानों में ओलावृष्टि की भी संभावना है जबकि इस दौरान दक्षिण बिहार के एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा के साथ में मेघ गर्जन ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है तत्पश्चात न्यूनतम तापमान में 4 डिग्रीसेल्सियस की वृद्धि जबकि अधिक तम दो से तीन डिग्री कमी देखी जा सकती है।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: