बिहार

अक्षत कलश शोभायात्रा निकाल घर-घर दिया निमंत्रण

पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। श्री अयोध्या धाम में प्रभु रामलाल की प्रतिमा स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त सनातन धर्म सभा की ओर अक्षत अर्पण अभियान शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समिति अयोध्या द्वारा भेजे गये पूजित अक्षत कलश को गाजे-बाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुभक्त चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकालकर गुरुगोविंद सिंह पथ होते हुए जय श्री राम, हर हर राम, घर घर राम की जयघोष लगते श्री तिलेश्वर नाथ मंदिर पहुँचकर प्रत्येक घर अक्षत, अयोध्या धाम की तस्वीर एवं पत्रक वितरण किया।

सनातन धर्म सभा के संयोजक संजीव कुमार यादव ने अक्षत वितरण करते हुए बताया की 550 सौ वर्षों के इतिहास में सकड़ो साधु संतों, महापुरुषों का बलिदान के कारण ही आज मंदिर का निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा साकार होता दिख रहा है।संपूर्ण वातावरण राममय हो गया। इस पुनीत कार्य के लिए यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी को 140 करोड़ जनता की ओर से बहुत बहुत आभार। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ टी पी गोलवारा ने लोगो से अपील की कि आगामी २२ जनवरी को समस्तजन अपने अपने घर दीपोत्सव मनाये। आसपास के मठ मंदिरों भजन कीर्तन, पूजन पाठ भोग प्रसाद वितरण कर महोत्सव मनाये।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पटना महानगर कार्यवाह रामानन्द, विस्तारक आर्यन, सनातन धर्म सभा के महासचिव आत्म बगला, कोषाअध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, चौक मंडल महामन्त्री विनय प्रसाद, दयानंद यादव, अमित कनोडिया, विकास गुप्ता, भगवती मोदी, रविंदर कसेरा, पप्पू मोदी, रजनीश रंजन, अरुण उपाध्याय, विनोद किशल्य, नैयर इक़बाल, संतोष सराफ़, विजय मित्तल, सीताराम मेहता, श्रीमती सीमा सिंह, सहित सैकड़ो भक्त शरीक हुए।

Related posts

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

उम्मीद से उत्कृष्टता तक : ‘आयुष्मान मंथन’ में एम्स पटना ने रचा नया कीर्तिमान

एम्स पटना में उद्यमिता सम्मेलन 2026 का होगा आयोजन

error: