बिहार

पुलिस दबिश के बाद चोर ने चोरी किए हुए सामान को रात के अंधेरे में झाड़ी के पास फेका


अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार कि देर रात अज्ञात चोरों ने भंगही पंचायत के प्राथमिक विद्यालय काली मंदिर स्थान डुमरिया में ताला तोड़कर विद्यालय में रखें चावल, दाल, लाउडस्पीकर, बैटरी, इनवर्टर आदि ले गए। जानकारी तब हुई जब और दिन के भांति शनिवार को विद्यालय खोलने प्रधानाध्यापक परमानंद ठाकुर पहुंचे,तो देखा कि रूम का ताला टूटा हुआ है। रखे सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। तब जाकर आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दिया साथ ही चोरी की सूचना फुलकाहा थाना पुलिस को दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांचकर कई स्थानों पर छापेमारी किया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस दबिश के बाद चोर ने विद्यालय से चोरी किए गए सभी सामानों को विद्यालय के आगे सुनसान जगह पर शनिवार के रात में रखकर फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने सुबह जब देखा तो इसकी सूचना रविवार को फुलकाहा थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर सभी चोरी किए गए सामानों को कब्जे में लेकर थाना लाया। जहां प्रधानाध्यापक के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। लोगों की माने तो पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस के इस अभियान में थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के निर्देश पर अपरथानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व ए एस आई राजीव कुमार मल,एस आई अरुण कुमार सिंह, आदि पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: