बिहार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त, पटना में रह रहे इतने पाकिस्तानी नागरिकों पर कार्रवाई शुरू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद बिहार की राजधानी पटना में भी हलचल तेज हो गई है, जहां इस वक्त 27 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर रह रहे हैं, जिनमें से 24 महिलाएं शामिल हैं।

इनमें अधिकांश लोग सब्जीबाग, समनपुरा, रुकनपुरा और फुलवारी शरीफ इलाके में रह रहे हैं और एक्सटेंशन वीजा पर भारत में मौजूद थे। शुरू में ये लोग तीन से सात दिन के लिए पटना आए थे, लेकिन बाद में इन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़वा ली थी। कारण बताया गया था कि इनके रिश्तेदार बीमार हैं या कुछ अन्य जरूरी पारिवारिक कारण हैं।

Advertisements
Ad 1

अब केंद्र सरकार द्वारा वीजा रद्द किए जाने के बाद इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच और पासपोर्ट कार्यालय की टीम इन मामलों की जांच में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, सभी पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द अपने देश लौटना होगा। अगर ये लोग निर्धारित समय में नहीं लौटते हैं, तो उन्हें विदेशी घुसपैठिया घोषित किया जा सकता है और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: