बिहार

चार नक्सलियों की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद नक्सलियों ने लिया पर्चा चस्पा कर बदला लेंने का किया एलान!

गया/डुमरिया(अजीत यादव): सुशासन राज में पुलिस प्रशासन और सरकार को खुली चुनौती देते हुए गया जिले के घोर नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखण्ड के मोनबार गांव में नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर शव को फाँसी पर लटका दिया। मृतको में दो सगे भाई और उनकी पत्नियां शामिल है। जिनमे सरजू सिंह भोक्ता के दोनों बेटों सतेंद्र सिंह भोक्ता और महेंद्र सिंह भोक्ता सहित पत्नी मनोरमा देवी और सुनीता सिह को मौत के घाट उतार दिया गया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद इलाके में पर्चा चस्पा कर कुछ माह पहले पुलिस मुठभेड़ में अपने चार साथियों की मौत का बदला लेने मुखबिरी पर नक्सली साथियों की पुलिस ने मिलकर जहर देकर हत्या खराब है समेत अन्य आरोप लगाते हुए लोगों को चेतावनी दिया है । नक्सलियों ने परचा के जरिए आम लोगों को धमकाया है की जो लोग पुलिस की मुखबिरी करेंगे उनका अंजाम इससे से भी भयानक होगा। घटना के बाद बिहार के पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया । आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सीआरपीएफ, कोबरा, गया एसएसपी आदित्य कुमार,सिटी एसपी राकेश कुमार सहित आसपास के दर्जनों थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे है। पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा है। यह नक्सली वारदात डुमरिया और छकरबन्धा थाना क्षेत्र के सिमा पर स्थित मौनवार गांव में हुई है। घटनास्थल पर लगाया गया पर्चा जन मुक्ति छापामार सेना , मध्य जोन झारखंड , भाकपा ( माओवादी ) के नाम से लगाया गया है । घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है । कोई भी इस विषय मे ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झारखण्ड माओवादी नक्सलियों ने एक बड़ी कायराना वारदात को अंजाम दिया है । गया जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में माओवादियों ने दो महिलाओं समेत 4 लोगों की हत्या कर सभी को घर के बाहर बने खटाल में फांसी पर लटका दी । उसके बाद घर को बम से उड़ा दिया । पुलिस के मुताबिक मारे गए सभी लोग में एक ही घर के दो सगे भाई और उनकी पत्नियां हैं । मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह , महेंद्र सिंह , मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं । वारदात को अंजाम देने के बाद गांव के लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से माओवादियों ने एक घर को बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी । साथ ही एक अन्य जगह पर भी बम विस्फोट किया। जगह-जगह पर्चा भी नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया है। घटना डुमरिया थाना क्षेत्र के छकर बन्दा के पास की है। इलाके में एसएसपी आदित्य कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों से जानकारी ले रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद छकरबंधा और पलामू के जंगलों में पलायन कर गए।घटना के बाद इलाके में पुलिस बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गया के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखण्ड के डुमरिया और छकरबन्धा थाना क्षेत्र के सिमा पर स्थित मनुवार गॉव में शनिवार की देर रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के दस्ते ने गोलियों से अंधाधुंध फायरिंग कर गांव वालों में दहशत फैला दिया। नक्सलियों के आने की आहट जानकार किसी की हिम्मत अपने घरों से झांकने तक कि नही हुई। थोड़ी ही देर बाद गोलियों औऱ धमाके की आवाजें सुनाई पड़ी। पता चला कि सूरज सिंह के दो बेटों के घर नक्सलियों ने डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया है। वही एक ही परिवार के दो भाइयों को घर के बाहर गोली मारने के बाद फांसी से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया है।

Advertisements
Ad 1

बताया जा रहा है की पिछले 16 मार्च 2021 को पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सलियों के 4 सदस्य को मार गिराया था। सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन ने चार लक्सली जिसमे अमरेश कुमार,सीता कुमार,शिवपूजन कुमार और उदय कुमार को मार गिराया था। इस घटना को नक्सलियों ने षड्यंत्र बताते हुए अपने साथियों के हत्या के प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया है। नक्सली ने जो पर्चा चिपकाया है उसमे लिखा है की जहर देकर 4 नक्सलियों की हत्या कर इन सबने विश्वासघात किया था जिसे पुलिस ने मुठभेड़ बताया था। उसी घटना के प्रतिशोध में बीती देर रात सरजू सिंह भोक्ता के घर को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया.

गया कि एसएसपी आदित्य कुमार के अनुसार ‘ नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है । हत्या उसी जगह हुई है जहां चार नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे । पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: