अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया नगर थाना क्षेत्र में नानी के साथ सो रही 13 साल की बच्ची के साथ बीते मंगलवार को चार मुस्लिम युवकों के द्वारा दुष्कर्म जैसी घटना पर बजरंग दल ने आक्रोश जताया हैं l वहीं बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा मुस्लिम युवक ने जिस तरह से 13 साल के बच्ची को अपना हवस का शिकार बनाया है उसके साथ हैवानियत जैसा सुलूक किया है यह बरदाश्त किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी।
आरोपी इस्लामपुर वार्ड नंबर- 13 अररिया के मोहम्मद आशिक और मोहम्मद जावेद के साथ अन्य दो और आरोपी को प्रशासन स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दे l उन्होंने कहा कुछ साल पहले अररिया जिले के भरगामा के वीर नगर विसरिया में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद मेजर को सजा देने के बदले बहुत बड़ी राजनीतिक हो गई जिस कारण दुष्कर्मी आरोपी मोहम्मद मेजर को अब तक कानून सलाखों के भीतर रखकर खातिरदारी कर रही है l जिस समय सजा सुनाई गई थी अगर मोहम्मद मेजर को फांसी पर लटका दिया जाता तो शायद आज यह दूसरी 13 साल की बच्ची इस दरिंदों का हैवानियत का शिकार नहीं होती l सरकार का कानून व्यवस्था के कारण बच्चियों के साथ अपराध करने वाले हैवानों का मनोबल बढ़ा हुआ है l श्री सोनी ने कहा इस दोनों युवक को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा नहीं दिलाई गई तो पूरे जिला भर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से आंदोलन होगा।
