बिहार

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

दरभंगा, (न्यूज़ क्राइम 24) लहेरियासराय थाना में पदस्थापित प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक ईशु रानी को कांड के अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो की विभागीय जांच के बाद पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की है।

निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवनयापन भत्ता देय होगा और उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा निर्धारित किया गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच लहेरियासराय के पर्यवेक्षी पदाधिकारी से कराई गई थी।पर्यवेक्षी पदाधिकारी द्वारा समर्पित जांच रिपोर्ट में ऑडियो की जांच के दौरान अनुसंधानकर्ता ईशु रानी की ओर से कांड के अभियुक्त को लाभ पहुंचाने की नीयत से संबंधित बातचीत किए जाने की पुष्टि की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।नाबालिग लड़की के लापता होने से जुड़ा है मामला एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी 6 मई 2026 की रात करीब 8 बजे दुकान से ठंडा लाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात नौ बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि लड़की को कुछ लोगों ने कथित तौर पर अपने कब्जे में रखा है। शिकायत में आकाश सहनी, उसकी पत्नी मंजू देवी और उपासना कुमारी समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई कर लड़की की बरामदगी की मांग की गई थी।रिपोर्ट साभार

Related posts

पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई

वारिसलीगंज में बनेगा आधुनिक शुगर कॉम्प्लेक्स, मोतीपुर में फिर बजेगी चीनी मिल की सीटी